मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

विमान दुर्घटना में 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान, 47 शव परिजनों को सौंपे गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विमान दुर्घटना में 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान, 47 शव परिजनों को सौंपे गए

अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। सोमवार सुबह तक कुल 47 मृतदेह परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा 87 और परिजनों से संपर्क किया गया है।सिविल अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि फिलहाल सिविल अस्पताल में 13 परिजन मौजूद हैं, जिन्हें उनके परिजनों के मृत शरीर सम्मानपूर्वक सौंपे जाएंगे। इसके अलावा 87 और परिजनों से संपर्क किया गया है। डॉ. पटेल ने बताया कि 12 ऐसे परिवार हैं, जो अपने अन्य परिजनों के डीएनए मैचिंग के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि वे एक साथ सभी मृतकों के शव स्वीकार कर सकें।उन्होंने बताया कि 16 जून की सुबह 9:30 बजे तक कुल 47 मृतदेह सौंपे जा चुके हैं, जिनमें खेड़ा, अहमदाबाद, बोटाद, महेसाणा, भरूच, अरावली, वडोदरा, जूनागढ़, आणंद, महीसागर, गांधीनगर और भावनगर जिलों के निवासी शामिल हैं।अहमदाबाद में 12 जून को लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI171 मेधाणीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने मृतकों की पहचान के डीएनए के जरिये शवों की पहचान प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन मृतकों के डीएनए सैंपल मैच हो गए हैं, उनके पार्थिव शरीर परिजनों को सम्मानपूर्वक सौंपे जा रहे हैं। हर मृतक के परिवार के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। हर टीम में एक वरिष्ठ अधिकारी, एक पुलिसकर्मी और एक पेशेवर काउंसलर शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें