मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अब तक 135 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान, 101 शव परिजनों को सौंपे गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अब तक 135 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान, 101 शव परिजनों को सौंपे गए

अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 135 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। इनमें से कुल 101 शव परिजनों को सौंप दिए गए।यह जानकारी मंगलवार को सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने पत्रकारों को दी। डॉ. जोशी ने बताया कि 12 परिवार जल्द ही अपने स्वजनों के पार्थिव शरीर स्वीकार करेंगे और 5 परिवारों से अस्पताल प्रशासन लगातार संपर्क में है। जबकि 17 परिवार अब भी दूसरे स्वजन के डीएनए मिलान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। डॉ. जोशी ने जिलावार सौंपे गए शवों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि वडोदरा के 13, अहमदाबाद के 30, आणंद के 9, भरूच के 4, गांधीनगर के 5, मेहसाणा के 5, खेड़ा के 10, सूरत के 3, अरावली के 2, दीव के 4, और बोटाद, जूनागढ़, अमरेली, महीसागर, भावनगर, गिर सोमनाथ, नडियाद व राजकोट के 1-1 मृतकों के पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे गए। इसके अलावा अन्य राज्यों में उदयपुर के 2, जोधपुर के 1, पटना के 1 और महाराष्ट्र के 4 शव परिजनों को सौंपे गए हैं।डॉ. जोशी ने बताया कि डीएनए सैंपल मिलान की प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील और कानूनी पहलुओं से जुड़ी होने के कारण इसे सतर्कता और गंभीरता के साथ पूरा किया जा रहा है। परिजनों को जल्द से जल्द उनके स्वजनों के पार्थिव शरीर सौंपने के लिए फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, उससे जुड़ी अन्य संस्थाएं, स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार के स्वास्थ्य और अन्य विभाग तथा विभिन्न एजेंसियां लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे रिपोर्ट्स आती जाएंगी, मिलान की गति बढ़ेगी और पूरी प्रक्रिया तेज़ होगी तथा कम समय में पूरी की जा सकेगी। साथ ही, जब परिजन शव लेने आते हैं, उस समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही व्यवस्था और कार्यवाही की भी जानकारी उन्होंने दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें