मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंची। दोनों टीमें जांच कर रही हैं। अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नौ दिसंबर को दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को ऐसी ही धमकी दी गई थी। दावा किया गया था कि उनके कैंपस में बम लगाए गए हैं। ई-मेल में कहा गया था कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा। मेल भेजने वाले ने ब्लास्ट रोकने के एवज में 30 हजार डॉलर की मांग की थी।छह स्कूलों को भेजे गए ई-मेल में धमकाया गया है कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक हैं। इस गतिविधि में एक डार्क वेब समूह और कई रेड रूम भी शामिल हैं। बम इमारतों को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी शक्तिशाली हैं। 13 और 14 दिसंबर (दोनों दिन) यह फट सकते हैं।बताया गया है कि गुरुवार आधीरात बाद 12 बज कर 54 मिनट पर इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल और 6 बजकर 35 मिनट पर डीपीएस अमर कॉलोनी के स्कूल ने ई-मेल देखा।दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार भटनागर पब्लिक स्कूल पश्चिम विहार-2 की कॉल सबह 4ः21 बजे, कैम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासपुरी की कॉल सुबह 6ः23 बजे, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश की कॉल सुबह 6ः35 बजे, साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी की कॉल 7ः57 बजे, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग एनक्लेव की कॉव 8ः02 बजे और वेंकटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी की कॉल 8ः30 बजे मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें