मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में बाढ़ के बाद हरियाणा ने बढ़ाए मदद के हाथ, सीएम नायब सैनी ने भगवंत मान को लिखा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब में बाढ़ के बाद हरियाणा ने बढ़ाए मदद के हाथ, सीएम नायब सैनी ने भगवंत मान को लिखा पत्र

चंडीगढ़। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित पंजाब के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान को चिट्ठी लिखकर हर संभव मदद का भरोसा जताया। साथ ही, सीएम सैनी ने पंजाब में बाढ़ के गंभीर हालातों को लेकर चिंता जताई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि आपदा की घड़ी में हरियाणा सरकार और जनता पंजाब के साथ खड़ी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजे गए पत्र में सीएम सैनी ने लिखा, "पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति से उत्पन्न कठिनाइयों के बारे में जानकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में हमारे पंजाब के भाई-बहन भारी कष्ट झेल रहे हैं। हरियाणा सरकार और हरियाणा की जनता इस कठिन समय में पंजाब के साथ खड़ी है। अगर आपको किसी भी प्रकार की सहायता-राहत सामग्री, बचाव दल, चिकित्सा सहायता या अन्य संसाधनों की आवश्यकता हो, तो कृपया अवगत कराएं।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पत्र में आगे लिखा, "मैं आपको हर संभव सहायता, आप जहां कहेंगे वहां तुरंत पहुंचाने का आश्वासन देता हूं। हमारा उद्देश्य है कि इस संकट की घड़ी में प्रभावित हर व्यक्ति को शीघ्रातिशीघ्र राहत पहुंचाई जा सके।"

बता दें कि पंजाब में लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण कई जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में गुरदासपुर, फिरोजपुर, अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट शामिल हैं। इसके अलावा, बाढ़ के पानी से घिरे अन्य जिले होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, रोपड़, आनंदपुर साहिब और फाजिल्का हैं।

अनगिनत लोगों के घर बाढ़ में डूब चुके हैं, जबकि किसानों की फसलें बर्बाद हैं। हालांकि, तमाम इलाकों में राहत और बचाव कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। इसी बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों से इस गंभीर संकट की घड़ी में अपने-अपने क्षेत्रों में रहने और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने को कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें