मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने माना, ‘राहुल-पड्डिकल की साझेदारी ने बढ़ाया दबाव’

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने माना, ‘राहुल-पड्डिकल की साझेदारी ने बढ़ाया दबाव’

गाले। श्रीलंका को भारत के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 165 रन से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना है कि केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में मदद की।

भारत की पहली पारी में केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल के बीच 162 रन की साझेदारी हुई थी। अगली पारी में दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 65 रन जुटाए। इस मैच में केएल राहुल ने 82 और 35 रन, जबकि पड्डिकल ने 167 और 44 रन की पारियां खेलीं।

मुकाबला गंवाने के बाद धनंजय डी सिल्वा ने कहा, "मुझे लगा कि दूसरे दिन से ही हम ज्यादातर समय गेम में बने हुए थे, और लड़कों ने यहां चौथी पारी में भी जबरदस्त संघर्ष किया।

यह आसान नहीं था, लेकिन हां, मुझे लगा कि यह एक अच्छा मैच था।"

गाले की पिच को लेकर श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, "शुरुआती तीन दिनों में बैटिंग करना अच्छा था। जाहिर है, गाले में चौथी पारी आसान नहीं होती, यह सब जानते हैं, लेकिन मुझे लगा कि (केएल) राहुल और (देवदत्त) पडिक्कल को जो शुरुआत मिली, उन्होंने उसे बड़ी पारियों में बदला और वहां से हम पर दबाव बनाया।"

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस गंवाया और भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 462 रन का विशाल स्कोर बनाकर मेजबान टीम को दबाव में डाल दिया। इसके बाद श्रीलंकाई टीम 284 रन पर सिमट गई। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 178 रन की अहम बढ़त थी। अगली पारी में टीम इंडिया ने 193 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट दिया, जिसके जवाब में मेजबान टीम 206 रन पर सिमट गई।

धनंजय डी सिल्वा ने टॉस की भूमिका को स्वीकारते हुए कहा, "शायद हां, क्योंकि उन्होंने टॉस जीता और बोर्ड पर रन बनाए। जब हम बैटिंग कर रहे थे, तो हमने जल्दी विकेट गंवा दिए और वहां से हम पिछड़ गए।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें