मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:46 · नई दिल्ली संस्करण

मनदीप के बाद कोरोना संक्रमित अन्य पांच खिलाड़ियों को भी अस्पताल में किया गया स्थानांतरित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के बाद,एहतियात के तौर पर कोरोना संक्रमित अन्य पांच खिलाड़ियों को भी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने बुधवार को उक्त जानकारी दी।

रक्त ऑक्सीजन का स्तर सामान्य से कम होने के बाद मनदीप को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना से संक्रमित होने वाले अन्य खिलाड़ियों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, वरुण कुमार और कृष्ण बी पाठक हैं।

साई ने एक बयान में कहा,"ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के कारण भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह को सोमवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इसके बाद, एहतियात के तौर पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने अन्य पांच खिलाड़ियों, टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, जसकरन सिंह, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार और कृष्ण बी पाठक को भी मंगलवार दोपहर बेंगलुरु के एसएस स्पैश मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल में स्थानांतरित कराया गया है।"

साई ने बयान में कहा,"बाकी पांच खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय इसलिए लिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ियों की हर समय निगरानी की जा सके और उन्हें सर्वश्रेष्ठ उपचार दिया जा सके। अब सभी छह खिलाड़ियों की सेहत ठीक है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।"

एनसीओई बेंगलुरु में नेशनल कैंप में पहुंचने पर, सभी छह खिलाड़ियों का साई ने अनिवार्य कोविड -19 टेस्ट कराया,जिसमें ये खिलाड़ी संक्रमित निकले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें