मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के लखीसराय में मतदान से पहले हथियारों का जखीरा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिहार के लखीसराय में मतदान से पहले हथियारों का जखीरा बरामद

पटना। बिहार के मुंगेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लखीसराय जिले के विभिन्न होटलों में पुलिस ने शनिवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को गढ़ी चौक स्थित होटल बुद्धा रेजिडेंट से मोडीफाई हथियार मिले। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। सभी लोग नवादा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

एसडीपीओ शिवम कुमार ने शनिवार को बताया कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय में शुक्रवार की रात एक साथ कई होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी। ये छापेमारी दो दिनों के बाद यहां होने वाले मतदान को देखते हुए की गयी है।

मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) प्रतीक कुमार ने बताया कि 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए शनिवार तक वाहन जब्त करने का अभियान चलाया जायेगा। करीब 700 वाहनों की जब्ती अभी तक हो चुकी है। आरलाल कॉलेज के अलावा गांधी मैदान में जब्त वाहनों को रखने की व्यवस्था की गयी है। वाहनों के रख-रखाव की जिम्मेदारी विशेष लोगों को दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में 13 मई को चौथे चरण का मतदान होना है। लखीसराय मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आता है। इस चरण में जिस लोकसभा सीट की चर्चा सबसे अधिक है वह सीट मुंगेर लोकसभा है। मतदान से पहले हुई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें