मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी में ज्ञानवापी और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी में ज्ञानवापी और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

वाराणसी। जिला अदालत के निर्देश के बाद ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने के मद्देनजर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। ज्ञानवापी के साथ ही आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी परिसर के पास सुरक्षा का घेरा बढ़ाने के साथ आसपास के संवेदनशील इलाकों, दालमंडी की गलियों में भी अधिकारी पुलिस बल के साथ डटे रहे। बुधवार देर रात को जिलाधिकारी एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मुशा अशोक जैन ने फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर में बैठक की थी। इसके बाद आसपास के संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई। वाराणसी के चौक, नई सड़क, दालमंडी, मदनपुरा, रामापुरा, सोनारपुरा, शिवाला, बजरडीहा में अफसरों ने चौकसी बरतने के साथ गश्त भी किया। सोशल मीडिया की भी निगरानी हो रही है।जिला अदालत ने तहखाना के रिसीवर जिलाधिकारी को आदेश दिया है कि सात दिनों के अंदर तहखाने में पूजा आदि के लिए व्यवस्था करें। न्यायालय ने यह फैसला वादी शैलेन्द्र पाठक व्यास की ओर से दायर वाद पर दिया। वादी पक्ष का कहना है कि उनके पूर्वज तहखाने में अंग्रेजी शासन काल से ही पूजन व राग भोग करते रहे हैं। वर्ष 1993 में तत्कालीन सरकार ने पूजन पर रोक लगाते हुए तहखाना को बंद कर दिया था। वहां जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग के साथ फोर्स की तैनाती कर दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें