मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

अफगानिस्तान भूकंप : पीएम मोदी बोले, भारत हरसंभव सहायता करने के लिए तत्पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अफगानिस्तान भूकंप : पीएम मोदी बोले, भारत हरसंभव सहायता करने के लिए तत्पर

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''अफगानिस्तान में आए भूकंप में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत प्रभावित लोगों को हरसंभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है।''

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरी चिंता व्यक्त की, जिसमें अब तक 812 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

उन्होंने कहा, "भारत इस मुश्किल घड़ी में सहायता प्रदान करेगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की हमारी प्रार्थनाएं।"

इस बीच, बचाव दल सीमित संचार के साथ दूरदराज के इलाकों में जाकर नुकसान की पूरी सीमा का आकलन कर रहे हैं और सहायता प्रदान कर रहे हैं। आधिकारिक मीडिया के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या प्रारंभिक है क्योंकि राहत और बचाव प्रयास जारी हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार रात 11.47 बजे अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र आठ किलोमीटर की गहराई पर था।

अफगानिस्तान भूकंपों के लिए विशेष रूप से संवेदनशील है क्योंकि यह कई फॉल्ट लाइनों के ऊपर स्थित है, जहां भारतीय और यूरेशियन प्लेटें मिलती हैं। पूर्वी अफगानिस्तान का पहाड़ी इलाका भूस्खलन के लिए भी संवेदनशील है, जिससे आपातकालीन सेवाओं के लिए बचाव कार्य करना मुश्किल हो जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें