मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

ओडिशा पर अदाणी ग्रुप का बड़ा भरोसा, करण अदाणी ने बताई वजह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ओडिशा पर अदाणी ग्रुप का बड़ा भरोसा, करण अदाणी ने बताई वजह

भुवनेश्वर/अहमदाबाद। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने गुरुवार को कहा कि अदाणी ग्रुप के लिए ओडिशा पूर्वी भारत के आर्थिक विकास का केंद्र है।

उन्होंने यह बयान अदाणी ग्रुप और इंटरनेशल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) द्वारा ओडिशा में नए एल्युमीनियम प्लांट के लिए 11.5 अरब डॉलर (करीब 1.08 लाख करोड़ रुपए) के निवश के ऐलान के दौरान दिया।

लोगों को संबोधित करते हुए करण अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी, "ओडिशा में सिर्फ संसाधन ही नहीं, बल्कि मजबूती भी देखते हैं।"

उन्होंने कहा कि ओडिशा में भारत के औद्योगिक विकास की अगली लहर का नेतृत्व करने की ताकत है और यह प्रोजेक्ट उस दिशा में एक बड़ा कदम है।"

करण अदाणी ने कहा कि ओडिशा एक अनोखी जगह है जहां पुरानी विरासत और आधुनिक उम्मीदें एक साथ मिलती हैं।

उन्होंने कहा, "ओडिशा में खनिज संसाधन भरपूर हैं और यह देश की औद्योगिक रीढ़ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।

इस राज्य में बॉक्साइट का सबसे बड़ा भंडार है, भारत के लौह अयस्क भंडार का 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा यहीं है; और यहां कोयले का भी काफी भंडार है, जो बिजली और औद्योगिक विकास में मदद करता है।"

करण अदाणी ने कहा, "मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के असरदार नेतृत्व में एक सक्रिय सरकार और मजबूत पॉलिसी सपोर्ट के साथ, ओडिशा कच्चे माल के आपूर्तिकार्ता से बदलकर 'वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग हब' बन रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि "उद्यम, साहस, संस्कृति और अपार संभावनाओं वाली इस महान धरती पर आज आना सौभाग्य की बात है।"

करण अदाणी ने आगे कहा, "इस तरह के प्रोजेक्ट उस विजन की नींव हैं, जिसमें एक विकसित भारत के लिए 2036 तक विकसित ओडिशा और समृद्ध ओडिशा की जरूरत होगी।

ऐसा ओडिशा जो अपने खनिजों में वैल्यू जोड़े। ऐसा ओडिशा जो वर्ल्ड-क्लास मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाए। ऐसा ओडिशा जो अपने युवाओं के लिए रोजगार पैदा करे।"

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मकसद आपके बच्चों के लिए मौके बनाना, आपकी लोकल इकॉनमी को मजबूत करना, आपके उद्यमियों को सपोर्ट करना और ओडिशा को दुनिया तक ले जाना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें