मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

अदाणी ग्रुप सिर्फ कंपनी नहीं, बल्कि देश का सपना भी पूरा कर रहा है : सीएफओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अदाणी ग्रुप सिर्फ कंपनी नहीं, बल्कि देश का सपना भी पूरा कर रहा है : सीएफओ

नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जुगेशिंदर सिंह (रॉबी) ने कहा कि अदाणी ग्रुप सिर्फ एक विशाल ग्रुप ही नहीं है, बल्कि देश के सपने को भी पूरा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 2026 में और आने वाले 10 वर्षों में हम भारत और उसके लोगों के प्रति कृतज्ञता से हाथ जोड़कर खड़े हैं।

लिंक्डइन पर लिखे अपने एक पोस्ट में ग्रुप सीएफओ चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) जुगेशिंदर सिंह ने कहा कि अदाणी ग्रुप पर्यावरण, समाज और शासन (ईएसजी) को अटूट ईमानदारी के साथ जोड़कर काम कर रहा है।

इसके कारण अब यह ग्रुप सिर्फ भारत की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक उदाहरण बन गया है।

उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत की तरक्की सुरक्षित, सबको साथ लेकर चलने और गर्व देने वाली हो।

जुगेशिंदर सिंह ने बताया कि वे अदाणी ग्रुप की कंपनियों को सिर्फ संपत्ति नहीं, बल्कि देश की अमानत मानते हैं।

उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप भारत के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का संरक्षक है और यह दिखाता है कि जब देश के सपनों को सही तरीके से पूरा किया जाए तो क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर अदाणी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) खावड़ा में दुनिया के सबसे उन्नत और विशाल 30 गीगावाट के ग्रीन सेंचुरी का संचालन करती है, वहीं दूसरी ओर अदाणी पावर देश के अस्पतालों और स्कूलों को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगातार बिजली उपलब्ध करा रही है।

इसके साथ ही सिंह ने कहा कि अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड भारत की समृद्धि का द्वार है, जो देश के 30 प्रतिशत से अधिक कार्गो का प्रबंधन करता है और नेट-जीरो संचालन के लिए प्रतिबद्ध है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी सीमेंट देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं, जैसे बिजली पहुंचाना और घर व पुल बनाना।

ग्रुप के सीएफओ ने यह भी कहा कि अदाणी ग्रुप को जो पैसा मिलता है, उसे बहुत जिम्मेदारी से इस्तेमाल किया जाता है। ग्रुप ज्यादा कर्ज लेने से बचता है और लंबे समय तक मजबूत बने रहने पर ध्यान देता है।

अदाणी ग्रुप में अब सभी जरूरी निगरानी समितियों की अध्यक्षता स्वतंत्र निदेशक करते हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और सभी लोगों के हितों की रक्षा की जा सके।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अदाणी ग्रुप की ईमानदारी और रिपोर्टिंग को सराहा गया है। एसएंडपी ग्लोबल सीएसए में अदाणी पावर, अदाणी पोर्ट्स जैसी कंपनियों का शामिल होना इसकी महत्वता और विस्तार को दर्शाता है।

अंत में उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप देश के साथ मिलकर एक ऐसा भविष्य बना रहा है, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें