मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

एडम जाम्पा ने हासिल की अनोखी उपलब्धि, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एंटीगुआ, । स्पिनर एडम जाम्पा बुधवार को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

में 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं।

जाम्पा

ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में चल रहे टी20 विश्व कप में नामीबिया के

खिलाफ मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। नामीबिया के खिलाफ, 32

वर्षीय खिलाड़ी ने मैच की पहली पारी में चार विकेट हासिल किए। उन्होंने

ज़ेन ग्रीन, डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ को आउट

किया।

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में, जाम्पा ने 83 मैच और 82 पारियाँ खेलने के बाद 7.20 की इकॉनमी रेट से 100 विकेट लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क 62 टी-20 मैच खेलकर 7.72 की इकॉनमी रेट से 76 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

मैच

की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में नामीबिया को 9 विकेट से

करारी शिकस्त दी। नामीबिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 72 रनों

पर सिमट गई, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने केवल 5.4 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन

बनाकर मैच जीत लिया। एडम जाम्पा (4 ओवर 12 रन 4 विकेट) को उनकी शानदार

गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें