मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में की गई सर्जरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में की गई सर्जरी

मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान बांद्रा स्थित अपने घर पर घुसे अज्ञात व्यक्ति के चाकू के हमले में घायल हो गए हैं। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि अभिनेता के घर पर घुसे व्यक्ति की पहले उनकी नौकरानी से बहस हुई। इस बीच सैफ पहुंचे और उन्होंने उस व्यक्ति से कारण पूछा तो उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया।लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तभानी ने बताया कि सैफ को उनके यहां तड़के साढ़े तीन बजे लाया गया। उनके शरीर पर छह जख्म मिले हैं। रीढ़ की हड्डी और गले के पास गहरी चोट है। सुबह साढ़े पांच बजे उनकी सर्जरी की गई। वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि उनके निजी सुरक्षागार्डों और निजी स्टाफ के सदस्यों के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।फिल्म अभिनेता सैफ अली खान का बांद्रा की सतगुरु शरण बिल्डिंग में आलीशान थ्री बेडरूम अपार्टमेंट है। इसमें छत, बालकनी और स्विमिंग पूल भी है। इस अपार्टमेंट में सैफ करीना कपूर खान और बच्चे तैमूर और जेह भी उनके साथ रहते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें