मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी की कार्रवाई: लैंड स्कैम मामले में 1.25 करोड़ जब्त, बैंक में जमा 3.56 करोड़ वाला अकाउंट फ्रीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईडी की कार्रवाई: लैंड स्कैम मामले में 1.25 करोड़ जब्त, बैंक में जमा 3.56 करोड़ वाला अकाउंट फ्रीज

ईडी की कार्रवाई: लैंड स्कैम मामले में 1.25 करोड़ जब्त, बैंक में जमा 3.56 करोड़ वाला अकाउंट फ्रीज

रांची: झारखंड में हुए लैंड स्कैम और मनरेगा घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। 16 फरवरी को लैंड स्कैम मामले में छापेमारी के दौरान ईडी ने करीब 1.25 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। साथ ही बैंक में जमा 3.56 करोड़ रुपए वाले अकाउंट को फ्रिज कर दिया है। साथ ही लैंड स्कैम में शामिल शेखर कुशवाहा को दोबारा समन जारी किया गया है। वहीं मनरेगा घोटाला मामले में कार्यकारी अभियंता शशि प्रकाश और जयकिशोर चौधरी की अचल संपत्ति को अस्थायी तौर पर जब्त कर लिया है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद से जुड़े मामले में झामुमो नेता अंतु तिर्की, प्रियरंजन सहाय, बिपिन सिंह और इरशाद अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इस घपले में शामिल अफसर अली को भी गिरफ्तार करते हुए 22 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। इस मामले में मो. सद्दाम हुसैन पहले से ही ईडी की कस्टडी में हैं। ईडी का कहना है कि लैंड स्कैम से जुड़े मामले में पीएमएलए के सेक्सन 66(2) के तहत राज्य सरकार से तमाम तथ्य साझा किए जाते रहे हैं। मनरेगा घोटाला मामले में एक्सक्यूटिव इंजीनियर शशि प्रकाश और जयकिशोर चौधरी की 22.47 लाख की अचल संपत्ति को अस्थायी तौर पर अटैच किया गया है। इस मामले में अबतक 106.86 करोड़ की अचल संपत्ति को स्थायी और अस्थायी तौर पर अटैज किया जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें