मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़, मारा गया हार्डकोर नक्सली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बीती रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक हार्डकोर नक्सली मारा गया । एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान गरियाबंद पुलिस को हथियार, गोली बारूद, नक्सली साहित्य और दैनिक सामान मिला है।राखेचा ने बताया कि पुलिस को बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फोर्स मौके पर पहुंची और पूरे जंगल की घेराबंदी की। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों से समर्पण करने को कहा। इस पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस नक्सली मुठभेड़ में एक हार्डकोर नक्सली ढेर हुआ है। उसका शव गरियाबंद लाया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद अन्य नक्सली जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। मृतक नक्सली की शिनाख्त की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें