मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : भूमि चिन्हांकन करने के दौरान पटवारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपित गिरफ्तार, जेल दाखिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : भूमि चिन्हांकन करने के दौरान पटवारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपित गिरफ्तार, जेल दाखिल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन के निराकरण को लेकर आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए भूमि सीमांकन करने गए राजस्व हल्का पटवारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद अनुभाग के सभी पटवारी ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई है और पटवारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपितों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार देर शाम केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के द्वारा शुक्रवार देर रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बलरामपुर जिले में शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। जिसके तहत जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत जाटों में सुशासन तिहार में नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसके लिए भूमि चिन्हांकन के लिए हल्का पटवारी राजस्व सोमेश्वर सिंह, यात्रा पंचायत के सरपंच सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में शुक्रवार को शासकीय जमीन का चिन्हांकन करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उक्त जमीन पर काबिज दुबराज सिंह एवं उसका लड़का नंद सिंह ने पटवारी के ऊपर ईंट से हमला कर दिया। पटवारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।इसके बाद मामला तुल पकड़ लिया। पटवारी संघ ने इस घटना की घोर निंदा की और घटना को लेकर सिटी कोतवाली पहुंचकर केस दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपित दुबराज सिंह और नन्द सिंह को गिरफ्तार कर देर शाम न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें