मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

बीपीएससी शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपियों की सिविल कोर्ट में हुई पेशी -रिमांड पर लेकर ईओयू करेगी पूछताछ, एमपी के उज्जैन से हुई थी गिरफ्तारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीपीएससी शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपियों की सिविल कोर्ट में हुई पेशी -रिमांड पर लेकर ईओयू करेगी पूछताछ, एमपी के उज्जैन से हुई थी गिरफ्तारी

पटना । बीपीएससी शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार पांचों मुख्य आरोपियों को सिविल कोर्ट में पेश किया गया। यहां से ईओयू इन्हें रिमांड पर लेगी। इसके बाद पेपर लीक केस से जुड़े कई अहम पहलुओं पर पूछताछ होगी।दो दिन पहले बिहार पुलिस ने उज्जैन से एमपी पुलिस की सहयोग से पांचों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक युवती भी शामिल है। सभी को उज्जैन से रविवार देर शाम पटना लाया गया था। इससे पहले 14 मार्च को पटना के करबिगहिया इलाके के होटल से गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी हुई थी।परीक्षा के दिन 15 मार्च की सुबह हजारीबाग में छापेमारी के दौरान पांचों मुख्य आरोपी भागने में कैसे सफल हुए थे। इनलोगों का मुख्य काम क्या है। क्या इससे पहले भी इस तरह की परीक्षाओं में धांधली कर चुके हैं। पूछताछ में इन बातों का खुलासा हो सकता है।बता दें, पेपर लीक की वजह से आयोग ने 15 मार्च की शिक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था। जबकि, 5 अप्रैल को होनी वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) को भी स्थगित कर दिया गया था। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।बिहार में पेपर सॉल्वर गैंग के अब तक के सबसे बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध ईकाई, बिहार पुलिस और झारखंड पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में सॉल्वर गैंग नेटवर्क के लगभग 300 अभ्यर्थियों और संगठित गिरोह को पकड़ा था। ये सभी कैंडिडेट बीपीएससी की ओर से आयोजित बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-3) के एग्जाम में शामिल होने वाले थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें