मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धमतरी में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपित गिरफ्तार

धमतरी। त्योहारों के मद्देनज़र धमतरी पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक शातिर आरोपित को गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इंडोर स्टेडियम परिसर में हाथ में बड़ा चाकू लेकर आने-जाने वालों को डराने-धमकाने का काम कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम संजय साहू (उम्र 34 वर्ष) निवासी लालबगीचा खम्मनबाड़ी, धमतरी बताया गया है। आरोपित के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। उसके खिलाफ धारा 25, 27 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि संजय साहू के खिलाफ पहले से ही 12 आपराधिक प्रकरण विभिन्न धाराओं में धमतरी, अर्जुनी, रायपुर और बालोद थानों में दर्ज हैं। आरोपित को न्यायिक रिमांड पर आज बुधवार को जेल भेज दिया गया है।धमतरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। आपकी छोटी-सी जानकारी किसी बड़े अपराध को रोकने में मददगार साबित हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें