मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

शादी के बहाने युवती से दुष्कर्म, फरार आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शादी के बहाने युवती से दुष्कर्म, फरार आरोपित को  गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

रायगढ़।सिटी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर, जूटमिल स्थित नया बस स्टैंड से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित अनुराग विश्वकर्मा को (20 साल) गिरफ्तार कर लिया।आज आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।पांच अक्टूबर 2024 को युवती ने थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि वर्ष 2023 में टिमरलगा, सारंगढ़ के अनुराग से एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान अनुराग ने उसका मोबाइल नंबर लिया और संपर्क बढ़ाकर शादी का प्रस्ताव रखा। अनुराग के आश्वासन पर युवती रायगढ़ आकर नौकरी करने लगी।इसी दौरान अनुराग ने शादी का झांसा देकर युवती से उसके किराया मकान पर शारीरिक संबंध बनाया। 20 नवंबर 2023 को अनुराग ने युवती को शादी की बात कहने पर नाराज हो गया, अनुराग हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शादी की बात टालता रहा। 28 अगस्त 2024 को जब युवती ने अनुराग पर शादी का दबाव बनाया, तो अनुराग नाराज होकर किराया मकान से चला गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया और गायब हो गया। परेशान होकर 11 सितंबर को युवती ने अनुराग के घर पहुंचकर उसके परिवार वालों से बात की, लेकिन उन्होंने शादी से साफ इनकार करते हुए गाली-गलौच कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।थाना कोतवाली में युवती के आवेदन पर अप.क्र. 595/2024 धारा 64 (2) (m) बीएनएस पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की।पिछले एक माह से आरोपित फरार था, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंद पटेल एवं उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगा रखे थे । कल शाम मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम ने नया बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और आज आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें