मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत बलौदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर आज शनिवार काे जेल भेज दिया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिलने पर बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खमदईपारा में दबिश दी गई, जहां से वासु सांडे के कब्जे से 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।पुलिस ने मौके पर आरोपित को गिरफ्तार कर शराब जब्त की और उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर आज भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ओमकार वर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह तथा आरक्षक रज्जू रात्रे, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर, अनिल कुर्रे और ढोल सिंह धीरहे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें