मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे जेल भेज दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, पीड़िता ने चलगली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित इम्तियाज पीड़िता के घर में घुस आया। घर में उस समय वह अकेली थी। परिजन घर के बाहर थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपित ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाई तब आरोपित परिजनाें की आवाज सुन फरार हो गया।पीड़िता महिला की रिपोर्ट पर थाना चलगली में अपराध क्रमांक 67/2025 धारा 74,331(4)बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपित इम्तियाज़ (उम्र 32) निवासी सारदापुर थाना चलगली, जिला बलरामपुर को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आराेपित ने अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे जेल भेज दिया गया है।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें