मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी पटना में डिवाइडर से टकरायी कार, चालक की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना । राजधानी पटना में अटल पथ के पास सुबह-सुबह तेज रफ्तार

महिंद्रा की एक्सयूवी नई कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी,

जिससे गाड़ी में मौजूद ड्राइवर के सीने में लोहे की रॉड घुस गया। वह

जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है।

इस घटना से अटल पथ पर

अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग ड्राइवर

को कार से बाहर निकालने में लगे है। एक्सयूवी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

हो गया है। रोंगटे खड़ा कर देने वाली इस घटना को देखकर लोग भी हैरान हैं।

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ड्राइवर को

कार से निकालने में जुटी है।

इससे पहले 15 फरवरी को भी

पटना-दीघा अटल पथ पर इसी तरह की घटना हुई थी। थार गाड़ी ने एक साइकिल सवार

को रौंद दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी, जिसके बाद थार

गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी थी तब सड़क किनारे बैरिकेडिंग से थार टकरा गयी

थी। इस दौरान लोहे का रॉड थार के ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति के सीने के

आर पार हो गया था। काफी प्रयास के बाद डॉक्टरों ने रॉड को सीने से बाहर

निकाला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें