मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

तुपुदाना में बस और हाइवा में भीषण टक्कर, मां-बेटी की दर्दनाक मौत,6 से ज्यादा लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तुपुदाना में बस और हाइवा में भीषण टक्कर, मां-बेटी की दर्दनाक मौत,6 से ज्यादा लोग घायल

तुपुदाना में बस और हाइवा में भीषण टक्कर, मां-बेटी की दर्दनाक मौत,6 से ज्यादा लोग घायल

रांची: राजधानी रांची के तुपुदाना में बस और हाइवा के बीच टक्कर में में दो यात्रियों की मौत हो गई है वही इस दुर्घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए है।

बस रांची से चाईबासा के लिए जा रही थी। इसी दौरान तुपुदाना ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित हाइवा ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। रांची से चाईबासा के लिए श्री हरि रथ नाम की बस रविवार की सुबह निकली थी।बस जैसे ही तुपुदाना ओवरब्रिज के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार हाइवा से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और हाइवा दोनों ही ओवरब्रिज के पिलर में जा घुसे। टक्कर में बस का दाहिना हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अगली सीट पर बैठे कोडरमा की रहने वाली मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से ज्यादा यात्री बुरी तरह से घायल हुए हैं।इसके बाद तुपुदाना थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में कोडरमा की रहने वाली 45 वर्षीय रीमा देवी और उनकी 7 वर्षीय मासूम बेटी सोनल कुमारी के दर्दनाक मौत हो गई। दोनों कोडरमा के फॉरेस्ट कॉलोनी के रहने वाले थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें