मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

एसीबी की रिपोर्ट ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी जांच का किया भंडाफोड़: वीरेन्द्र सचदेवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसीबी की रिपोर्ट ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी जांच का किया भंडाफोड़: वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचारों की लिस्ट बहुत लम्बी है। एसीबी की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक की जांच में धांधली पाई गई है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि दो निजी टेस्टिंग लैब को फायदा पहुंचाने के लिए 22 लाख फर्जी या अनावश्यक टेस्ट कराए गए हैं, जिसके बदले में दोनों लैब को 4.25 लाख से अधिक का भुगतान किया गया है।

शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में सचदेवा ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार 25000 से अधिक ऐसे टेस्ट सामने आए हैं, जिनमें मोबाइल नंबर तक नहीं है। यह सभी गड़बड़ी फरवरी 2023 से नवम्बर 2023 के बीच हुई हैं। उन्होंने मांग कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें