मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग एसडीओ सहित अन्य के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हजारीबाग एसडीओ सहित अन्य के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी

हजारीबाग। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने बुधवार की सुबह हजारीबाग एसडीओ शैलेश सिन्हा और एजी ऑफिस के कर्मी समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमापी की है।एसडीओ शैलेश सिन्हा के हजारीबाग में एसीबी की टीम तलाशी ले रही है। इसके अलावा उनके गिरिडीह के शास्त्री नगर मुहल्ले स्थित आवास पर एसीबी की टीम छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, एसीबी की टीम गिरिडीह के शास्त्री नगर निवासी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी उदय शंकर प्रसाद और उनके पुत्र रिंकू सिन्हा मार्बल कारोबारी के घर सुबह-सुबह दबिश डाली है। उदय शंकर प्रसाद के तीन पुत्र सरकारी विभागों में अच्छे पद पर कार्यरत हैं। इनमें शैलेश कुमार, एसडीओ हजारीबाग, विकास कुमार सिन्हा, एजी ऑफिस रांची, रिंकू सिन्हा, साईं मार्बल और नीलेश कुमार, एक्साइज विभाग साहेबगंज में पदस्थापित हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एसीबी की टीम किन से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर छापेमारी करने पहुंची है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें