मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: 7 लाख घूस लेते प्राइवेट सीए गिरफ्तार, जीएसटी सुपरिटेंडेंट की गाड़ी से साढ़े तीन लाख बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: 7 लाख घूस लेते प्राइवेट सीए गिरफ्तार, जीएसटी सुपरिटेंडेंट की गाड़ी से साढ़े तीन लाख बरामद

जीएसटी जुर्माना कम करने के बदले की जा रही थी रिश्वत की मांगचंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पानीपत जिला से दो आरोपितों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपित चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज खुराना को 7 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जबकि जीएसटी कार्यालय पानीपत में कार्यरत सुपरिटेंडेंट प्रेम राज राणा की गाड़ी से साढ़े तीन लाख रुपए बरामद किए गए हैं। एसीबी द्वारा दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी करते हुए मामले की जांच की जा रही है।सरकारी प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि जीएसटी कार्यालय में कार्यरत सुपरिटेंडेंट तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट (निजी) द्वारा जीएसटी जुर्माने को कम करने के बदले में 12 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। प्राप्त शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच पड़ताल की गई और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें