मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

गैंगस्टर अबू सलेम को नासिक सेंट्रल जेल से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गैंगस्टर अबू सलेम को नासिक सेंट्रल जेल से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया

मुंबई, । गैंगस्टर अबू सलेम को बीती रात नासिक सेंट्रल जेल से

किसी अन्य शहर में शिफ्ट किया गया है। शिफ्टिंग के समय नासिक सेंट्रल जेल

से नासिक रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिस बंदोबस्त रखा गया।

अबू

सलेम को इससे पहले नवी मुंबई के तलोजा जेल में रखा गया था। जिस सेल में

अबू सलेम को रखा गया था, उसकी मरम्मत होनी थी, इसलिए जेल प्रशासन अबू सलेम

को अन्य जेल में शिफ्ट करना चाहता था। अबू सलेम ने हाई कोर्ट में याचिका

दाखिल कर शिफ्टिंग का विरोध किया था। हाई कोर्ट ने अबू सलेम की याचिका

खारिज कर दी थी। इसके बाद अबू सलेम को जेल प्रशासन ने एक माह पहले ही नासिक

सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया था और उसे अंडा सेल में रखा गया था। यहां से

गुरुवार को तड़के 2ः30 बजे अबू सलेम को नासिक सेंट्रल जेल से निकालकर किसी

अन्य शहर में शिफ्ट किया गया है। इस मामले में सुरक्षा कारणों से बेहद

गोपनीयता बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि आज उस शहर में अबू सलेम के

विरुद्ध महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई होने वाली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें