मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

क्या कांग्रेस मे योग्य उम्मीदवारों को कमी या भाजपा नेताओं के सहारे नईया पार लगाने की कोशिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
क्या कांग्रेस मे योग्य उम्मीदवारों को कमी या भाजपा नेताओं के सहारे नईया पार लगाने की कोशिश

क्या कांग्रेस मे योग्य उम्मीदवारों को कमी या भाजपा नेताओं के सहारे नईया पार लगाने की कोशिश

रांची: झारखंड में कांग्रेस अभी तक चार लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। इससे राजनीति महकमे में कयास लगाया जा रहा है की कांग्रेस जिताऊ नेताओं की कमी है। फिलहाल सिर्फ तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। झारखंड कांग्रेस गोड्डा, रांची, चतरा और धनबाद लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं कर पायी है। हजारीबाग, लोहरदगा और खूंटी से लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर चुकी कांग्रेस आखिर बाकी बचे अपने कोटे के चार सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा क्यों नहीं कर पा रही है। क्या कांग्रेस को इन लोकसभा सीटों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं, या भाजपा के नेताओं पर डोरा डालने की कोशिश इसकी वजह है। गोड्डा लोकसभा सीट से पार्टी के अंदर प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह और फुरकान अंसारी ने अपनी दावेदारी ठोक रखी है। वहीं धनबाद सीट से पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के बेटे गौरव सिंह, पूर्व मंत्री ददई दुबे, मन्नान मलिक की मजबूत दावेदारी है. रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय जैसे कद्दावर नेता और भाजपा से कांग्रेस में आये रामटहल चौधरी के बावजूद प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं कर पाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें