मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी, इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे तेज टी20 फिफ्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी, इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे तेज टी20 फिफ्टी

चेस्टर-ले-स्ट्रीट भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। हालांकि, इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अभिषेक ने पहले टी20 मुकाबले में सिर्फ 24 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने 245 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 4 छक्के लगाए। अभिषेक ने अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों में पूरा किया।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा। राहुल ने साल 2018 में खेले गए टी20 मुकाबले में 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को इस मुकाबले में भी कायम रखा। वह इंग्लिश टीम के खिलाफ टी20 में खेली 7 पारियों में 219 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 347 रन बना चुके हैं।

अभिषेक के अलावा, कप्तान श्रेयस अय्यर भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए। अय्यर ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। हालांकि, आयरलैंड के बाद संजू सैमसन का खराब प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रखा और वह 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्प एक रन बनाकर आउट हुए।

ईशान किशन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह बिना खाता खोले रनआउट होकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा 13 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं, शिवम दुबे 21 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। दुबे ने 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2 चौके और 3 छक्के लगाए। शिवम की आतिशी पारी के बूते भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही।

हालांकि, भारतीय पारी के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश रुक नहीं सकी, जिसके कारण मैच को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें