मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार अभिषेक शर्मा-वरुण चक्रवर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। एशिया कप में अपनी चमक बिखेरने वाले तिलक वर्मा टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वर्मा ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए इंग्लैंड के जोस बटलर को पछाड़ दिया। वहीं, भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शीर्ष पायदान बरकरार रखा। गेंदबाजों की लिस्ट में वरुण चक्रवर्ती भी नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं।

अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में सर्वोच्च रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक चार पारियों में 43.25 की औसत के साथ 173 रन जोड़े हैं, जिसमें पाकिस्तान के विरुद्ध 74 रन की पारी भी शामिल है। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप के तीन मुकाबलों में दो विकेट हासिल किए हैं। तिलक वर्मा इस टूर्नामेंट में 31, 29 और 30* रन की पारी खेल चुके हैं।

हार्दिक पांड्या गेंदबाजों की रैंकिंग में छह स्थान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि टी20 फॉर्मेट के ऑलराउंडर की रैंकिंग में उन्होंने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद 12 स्थानों की छलांग लगाते हुए गेंदबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अबरार ने इस एशिया कप में अब तक 5 मुकाबलों में 5 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी पिछले हफ्ते खराब फॉर्म से उबरते हुए छह पायदान की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि पाकिस्तान के हारिस रऊफ नौ पायदान ऊपर उठकर 28वें स्थान पर आ गए हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में साहिबजादा फरहान 31 पायदान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए। फरहान ने भारत के खिलाफ 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी।

बांग्लादेश के सैफ हसन ने भी सुपर-4 चरण में 61 रनों की पारी खेलते हुए 133 पायदान ऊपर चढ़कर 81वें स्थान पर अपनी छाप छोड़ी है।

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पाकिस्तान के फहीम अशरफ 12 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 39वें स्थान पर, जबकि श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा पिछले दो मैचों में चार विकेट लेने के बाद सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें