मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

शराब घोटाले में घिरी 'आप' को एक और झटका मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शराब घोटाले में घिरी 'आप' को एक और झटका  मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है

शराब घोटाले में घिरी 'आप' को एक और झटका

मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है

नई दिल्ली।दिल्ली के शराब घोटाले में फंसी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब दिल्ली सरकार में मंत्री राज कुमार आनंद ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय संभालते थे. हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ईडी की रेड पड़ी थी। राजकुमार आनंद का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है। वह पटेल नगर से विधायक हैं इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद ने कहा कि आज बहुत व्यथित हूं, राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा. आम आदमी पार्टी पर बहुत बड़ा आरोप लगा है। इसीलिए मैं इस पार्टी, सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है। मैं भ्रष्ट लोगों के साथ काम नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वो डॉ. अंबेडकर की वजह से हूं. मैं विधायक और मंत्री बना वह सोसायटी को पे बैक करने के लिए बना. जो दलितों की चिंता करने से पीछे हटे मैं वहां नहीं रह सकता।राजकुमार आनंद ने इस्तीफे का ऐलान करने से एक घंटे पहले ही राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म X पर पोस्ट किया था। राजकुमार आनंद पिछले दिनों तब चर्चा में आए थे जब ईडी की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था। राज कुमार आनंद के घर ईडी ने तकरीबन 23 घंटे तक छापेमारी की थी। हालांकि बताया ये जा रहा है कि वह छापामार कार्रवाई शराब घोटाले के संबंध में नहीं थी। राजकुमार आनंद के घर ईडी ने किस मामले को लेकर छापा मारा था, फिलहाल ये साफ नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें