ममता और भगवंत मान ने "इंडी" गठबंधन को दिया झटका, अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा

संग्रहित तस्वीर।
नई दिल्लीकांग्रेस को ममता बनर्जी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने झटका देते हुए पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की।
इससे इंडी गठबंधन में दरार पड़ने की खबरें अब बल पकडती दिखी रही हैं। पश्चिम बंगाल के बाद अब पंजाब में भी इंडी महागठबंधन को झटका लगा है। पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने आप के पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
इस बीच सहमी सहमी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि गठबंधन में जो भी समस्याएं उन्हें दूर कर लिया जाएगा।





