मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

आआपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भोजपुरी भाषा में नया कैंपेन सॉन्ग किया लॉन्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आआपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भोजपुरी भाषा में नया कैंपेन सॉन्ग किया लॉन्च

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भोजपुरी भाषा में नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है। इस गीत का बोल "ए राजा जी, फिर से केजरीवाल के जरूरत... आइल बा मुहुरत हो" है।भोजपुरी कैंपेन गीत को लॉन्च कर आम आदमी पार्टी (आआपा) के सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह गाना 'आप' की विविधता की सोच को दर्शाता है कि हम सभी भाषा, वर्ग, धर्म और जाति का सम्मान करते हैं। वहीं, विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि इस गीत में पूर्वांचल की मिट्टी की गंध है। यह गीत पूर्वांचल समाज के लोगों के दिलों तक पहुंचेगा और उन्हें आआपा से और भी मजबूती से जोड़ेगा।सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम दिल्ली के अंदर चुनाव प्रचार में 'फिर लाएंगे केजरीवाल' कैंपेन गाने के बाद भोजपुरी भाषा में भी कैंपेन गाना लॉन्च कर रहे हैं। इस गाने को हिंदी जानने वाले सभी लोग भी अच्छी तरह समझ सकते हैं। हम इस गाने को दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल करेंगे। यह गाना आआपा की विविधता की सोच को भी दर्शाता है कि हम सभी भाषा, वर्ग, धर्म और जाति का सम्मान करते हैं। इसलिए हमारा चुनाव प्रचार भी विविध तरीके से लोगों के बीच पहुंचेगा।वहीं इस मौके पर आआपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने कहा कि यह गीत पूर्वांचल की मिट्टी की गंध लेकर आता है। हम पूरब की मिट्टी से संबंध रखने वाले लोग इस लोक धुन से परिचित भी है। यह सोहर लोक धुन है। सोहर लोक धुन के गीतों की परंपरा सदियों पुरानी है। पूरब के अंचल, उप्र के पूर्वांचल इलाके, बिहार और झारखंंड में बहुत सारे सोहर लोकगीत मिल जाएंगे। जिसमें भगवान राम के जन्म, भगवान कृष्ण के जन्म की कहानी होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें