मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

भगवंत मान पर तत्काल कार्रवाई करे आप: भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भगवंत मान पर तत्काल कार्रवाई करे आप: भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पी कर विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आआपा) से तत्काल उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने मांग की है।सचदेवा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि जिस तरह पंजाब के मुख्यमंत्री मान विधानसभा में लड़खड़ाते हुए पहुंचे और लड़खड़ाती जुबान में सदन में बोले, पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें रोका नहीं। इससे विधानसभा अध्यक्ष के ऊपर पर भी सवाल उठ रहे हैं। मान ने अपने कृत्य से लोकतंत्र को शर्मसार किया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान जिस तरह आज हताशा में शराब पीकर विधानसभा में पहुंचे उससे स्पष्ट है कि उन्हें अब खुद भी पंजाब सरकार के स्थायित्व पर विश्वास नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि शराब के नशे में सदन में पहुंचने का यह कोई पहला मौका नहीं है, वह इसके पहले बतौर सांसद, लोकसभा में भी नशे में पहुंच चुके हैं।सचदेवा ने कहा कि पंजाब के साथ दिल्ली एवं देश की जनता भगवंत मान के कृत्य को देख कर स्तब्ध है और चाहती है की आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अविलंब उन पर कार्रवाई करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें