मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव 2024ः आप ने दिल्ली और हरियाणा के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव 2024ः आप ने दिल्ली और हरियाणा के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली और हरियाणा में इंडी गठबंधन के तहत मिली सीटों पर आज उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिण दिल्ली से सही राम पहलवान और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह आप की ओर से सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार होंगे।आप नेता संदीप पाठक, गोपाल राय और आतिशी सिंह ने यहां एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में इन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन में है। पांच राज्यों में आप 23 उम्मीदवार उतारेगी। पांच की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सात लोकसभा सीटें हैं। सात में तीन सीटों चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली कांग्रेस के खाते में गई हैं। इसके अलावा गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि आप भावनगर और भरूच निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस चंडीगढ़ और गोवा की दो लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें