मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली से इन तीन लोगों का राज्यसभा में जाना हुआ तय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली से इन तीन लोगों का राज्यसभा में जाना हुआ तय

नई दिल्ली।

राज्यसभा चुनाव नज़दीक है ऐसे में दिल्ली से

तीनों सीटों पर फिर से आम आदमी पार्टी का कब्जा होने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी

ने दिल्ली की तीनों सीटों पर जिन उम्मीदवारों को उतारा है उनमें स्वाति मालीवाल,

नारायण दास गुप्ता और तीसरा नाम जेल में बंद संजय सिंह का है। दिल्ली की तीन

राज्यसभा सीटों पर 19 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए आम आदमी

पार्टी के तीनों उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस चुनाव के लिए

दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर आशीष कुंद्रा को चुनाव आयोग ने रिटर्निंग

अफसर नियुक्त किया है। तीनों उम्मीदवारों ने उनके सिविल लाइंस के दफ्तर में जाकर

अपने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान परिवहन विभाग के मुख्यालय के अंदर और बाहर

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पार्टी

ने फिर मौका दिया है। सोमवार को वो जेल से नामांकन भरने पहुंचे थे। संजय सिंह

संपत्ति के मामले में सबसे पीछे हैं। संजय सिंह ने जो हलफनामा रिटर्निंग अफसर के

समक्ष जमा कराया है, उसमें कहा है कि उनके पास कुल 8,09,811.58

रुपये

की चल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास चल संपत्ति उनसे लगभग तीन गुना है। यानी

उनके पास 23,12,279 रुपये हैं। अचल संपत्ति उनके पास नहीं है।

हलफनामे में संजय सिंह के नाम भी यूपी के सुल्तानपुर, लखनऊ, कबीर

नगर, अलीगढ़, बस्ती, दिल्ली, अहमदाबाद,

लुधियाना

में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके खिलाफ यूपी, पंजाब, दिल्ली

और गुजरात में कुल 17 मामले दर्ज हैं।

आप प्रत्याशी नारायण दास गुप्ता ने जो शपथ

पत्र दिया है, उसके अनुसार नारायण दास गुप्ता के पास सबसे

अधिक चल व अचल संपत्ति है। गुप्ता 3 करोड़ रुपये से अधिक चल और 6

करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति के मालिक हैं। हलफनामे के अनुसार, गुप्ता

के पास कई फिक्स्ड डिपॉजिट हैं। उनके पास एक मर्सिडीज कार भी है, जिसकी

कीमत 62 लाख रुपये से अधिक है। 250 ग्राम गोल्ड है, जिसकी

कीमत 15 लाख रुपये बताई है। 1.50 लाख रुपये कीमत की 2

किलो चांदी है। कुल मिलाकर इनके पास 3,86,28,985 रुपये की चल व 6,12,00,000 की

अचल संपत्ति है। एनडी गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

चल संपत्ति के मामले में दिल्ली महिला आयोग की

पूर्व चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल संजय सिंह से आगे हैं। मालीवाल ने अपने हलफनामे

में कहा है कि उनके पास कुल चल संपत्ति 19,22,519 रुपये से अधिक

हैं। इनके पास भी अचल संपत्ति नहीं है। स्वाति मालीवाल ने नोएडा से बीटेक किया है।

मालीवाल ने जो हलफनामा दिया है, उसमें अपने खिलाफ तीन आपराधिक मामले भी

दर्ज बताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें