मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

आम आदमी पार्टी के आठ विधायक अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आम आदमी पार्टी के आठ विधायक अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गये। इनका कहना है कि राजनीति में टिकट मिलना ना मिलना सामान्य बात है परन्तु एक कार्यकर्ता के नाते दिल दुखता है, जब हम पाते हैं कि टिकट कार्यकर्ताओं को वितरित नहीं किये गये बल्कि उनकी बोली लगाई गई है।भाजपा में शामिल होने वालों में पालम से दो बार से मौजूदा विधायक भावना गौड़, कस्तूरबा नगर से तीन बार विधायक रहे मदन लाल, मादीपुर से तीन बार के विधायक गिरीश सोनी, जनकपुरी से दो बार के विधायक राजेश ऋषि, बिजवासन से विधायक भूपेन्द्र जून, महरौली से दो बार के विधायक नरेश यादव, आदर्श नगर से दो बार के विधायक पवन शर्मा, त्रिलोकपुरी से युवा विधायक रोहित मेहरौलिया, खादी बोर्ड के चेयरमैन और राजेन्द्र नगर से पूर्व विधायक विजेन्द्र गर्ग, निगम पार्षद अजय राय, पालम विधानसभा के अध्यक्ष संदीप चौधरी आदि अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।इन सभी को पार्टी का पटका पहनाकर बैजयंत जय पांडा एवं वीरेन्द्र सचदेवा ने स्वागत किया और कहा कि दिल्ली में लगातार बढ़ता भाजपा का परिवार इस बार परिवर्तन का घोतक है और दिल्ली अब बदलाव की राह पर चल पड़ी है।बैजयंत जय पांडा ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि चुनाव के ठीक पहले ही इतनी बड़ी संख्या में विधायक, निगम पार्षद एवं पदाधिकारीगण "आप-दा" से मुक्ति पा गए हैं और अब दिल्ली की बारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा इतिहास की सबसे बड़ी, लोकतांत्रिक और पारदर्शी राजनीतिक पार्टी है। भारत बहुत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहा है। दुनिया में भारत की प्रशंसा हो रही है और दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं है जहां भारत को मदद या सलाह के लिए नहीं ढूंढा जाता है।इन्फ्रांस्ट्रक्चर, युवा महिला, समाज के सभी वर्ग आगे बढ़ रहे हैं और नया भारत की राजधानी जैसी होनी चाहिए वैसे दिल्ली नहीं है क्योंकि पिछले 12 सालों से झूठे वायदे करके "आप-दा" ने दिल्ली पर खुद को थोपा हुआ है। दिल्ली वालों ने विश्वास किया लेकिन आज वे सभी लोग "आप-दा" का साथ छोड़ रहे हैं क्योंकि उनके भरोसों का गला घोंटा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें