मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

आकाश चोपड़ा ने कहा, आरसीबी को इन चार विदेशी खिलाड़ियों को देनी चाहिए प्लेइंग इलेवन में जगह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आकाश चोपड़ा ने कहा, आरसीबी को इन चार विदेशी खिलाड़ियों को देनी चाहिए प्लेइंग इलेवन में जगह

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने उन 4 विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिन्हें आरसीबी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।

आकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए आरसीबी को विदेशी खिलाड़ी के तौर पर टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, फिल साल्ट और जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। साल्ट और टिम डेविड का प्रदर्शन पिछले सीजन शानदार रहा था।

वहीं, शेफर्ड भी कुछ मुकाबलों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से छाप छोड़ने में सफल रहे थे।

जैकब डफी को ऑक्शन में आरसीबी ने 2 करोड़ में खरीदा है। इंजरी की वजह से आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

आकाश ने बताया कि नंबर तीन की पोजीशन के लिए आरसीबी को देवदत्त पडिक्कल के साथ जाना चाहिए। उन्होंने वेंकटेश अय्यर के ऊपर पडिक्कल को तरजीह दी। आकाश ने कहा कि पडिक्कल का पिछला सीजन शानदार रहा था और उनकी हालिया फॉर्म भी अच्छी है। वेंकटेश को आरसीबी ने ऑक्शन में 7 करोड़ की बोलती लगाकर खरीदा है।

आरसीबी ने पिछले सीजन रजत पाटीदार की कप्तानी में 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराया था।

कागज पर आरसीबी की टीम इस बार भी काफी दमदार नजर आ रही है। टीम का बैटिंग ऑर्डर काफी संतुलित दिख रहा है, जबकि टीम का गेंदबाजी अटैक भी मजबूत है।

हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में टीम को हेजलवुड की कमी जरूर खल सकती है। हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। यश दयाल भी निजी कारणों की वजह से इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। टीम इस सीजन अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें