मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

वैभव की तूफानी बल्लेबाजी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वैभव की तूफानी बल्लेबाजी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी वैभव की आतिशी बैटिंग के कायल हो गए हैं। उन्होंने इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है।

आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में वैभव द्वारा खेले गए शॉट्स की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "वैभव सूर्यवंशी में कितना दमखम है यह जानने के लिए उनके बल्ले से निकले वो तीन शॉट्स ही काफी थे। पहला वो रिचर्ड नगारवा की गेंद पर स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का।

उसके बाद आगे की गेंद पर बिना पैर चलाए वैभव ने हाथों की मदद से कवर्स की तरफ से शानदार चौका लगाया। फिर जब उन्हें थोड़ी छोटी और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद मिली, तो उन्होंने बैकफुट पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया।"

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि वैभव ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ही काफी कुछ देख लिया है।

उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया, फिर टीम से ड्रॉप हुए और अब शानदार वापसी भी कर ली है। इसके साथ ही वैभव ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक भी लगा दिया है। आकाश ने वैभव को खास टैलेंट बताया। उन्होंने कहा कि वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते गेंदबाज को एक ही जगह पर गेंदबाजी करने की इजाजत ही नहीं देते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

आकाश ने कहा, "एक बिहारी सब पर भारी होना शुरू हो चुका है।"

वैभव ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और चार छक्के लगाए। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। अभिषेक शर्मा के महज एक रन के स्कोर पर आउट होने के बाद वैभव ने ईशान किशन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए महज 21 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी निभाई।

वैभव की दमदार पारी के बूते भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 3 विकेट खोकर 13.2 ओवर में हासिल कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें