मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

बुद्ध पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: प्रयागराज और हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बुद्ध पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: प्रयागराज और हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

प्रयागराज/हरिद्वार। जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण के पावन अवसर 'बुद्ध पूर्णिमा' पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने रहे हैं। 'बुद्ध पूर्णिमा' पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और उत्तराखंड के हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे हैं।

प्रयागराज में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए एकत्रित हुए। एक महिला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आज बुद्ध पूर्णिमा है। मैं अपनी मां के साथ यहां आई हूं। मेरी मां की इच्छा थी कि हम यहां आकर संगम में पवित्र स्नान करें। सभी देशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए हम कामना करते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक पुजारी ने कहा, "इस पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन जो लोग प्रयागराज आते हैं और संगम या गंगा में पवित्र स्नान करते हैं, साथ ही, भोजन, दान, गाय, वस्त्र, घी आदि अर्पित करते हैं, उनके घर सुख-समृद्धि से भर जाते हैं। यह एक विशेष अवसर होता है। इस दौरान पितृ भी खुश होते हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर संगम में स्नान से पाप भी धुल जाते हैं।"

वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई है। एक श्रद्धालु ने कहा, "गंगा स्नान और दान करने से घरों में सुख और समृद्धि आती है।

हर किसी को ऐसा करना चाहिए।"

हरिद्वार में 'बुद्ध पूर्णिमा' के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सीओ शिशुपाल नेगी ने कहा कि भारत के विभिन्न हिस्सों से, शहरों और गांवों से, श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान करने आ रहे हैं।

लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एसएसबी, लोकल इंटेलिजेंट, एटीएस और क्यूआरटी टीमें भी जगह-जगह पर तैनात की गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें