मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

बलौदाबाजार : हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत, मृतक के परिजन को दी गई तात्कालिक सहायता राशि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलौदाबाजार : हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत, मृतक के परिजन को दी गई तात्कालिक सहायता राशि

बलौदाबाजार। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक अग्रिम सहायता राशि 25000 रुपये प्रदान की गई है। साथ ही स्थानीय ग्रामों में मुनादी करवा दी गई है एवं ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि, हाथियों की गतिविधि वाले क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें और किसी भी स्थिति में उनके समीप न जाएं।वनमण्डलधिकारी से गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारनवापारा अभयारण्य के ग्राम बार के समीपस्थ ग्राम हरदी निवासी कनकु राम की मृत्यु एक हाथी हमले में हो गई। घटना 22 अक्टूबर (बुधवार) शाम लगभग 4 बजे की है, जब मृतक अपने खेत की रखवाली के लिए जा रहे थे। घटना कक्ष क्रमांक 108 के समीप डीके जक्शन बेरियर के पास हुई। वहां तैनात बेरियर चौकीदार नंद कुमार ध्रुव द्वारा मृतक को आगे बढ़ने से रोका गया था, क्योंकि क्षेत्र में एक एकल (लोनर) हाथी का विचरण हो रहा था। चेतावनी के बावजूद युवक आगे बढ़ गया जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई।घटना की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने एवं हाथी से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वन विभाग द्वारा यह भी बताया गया है कि, क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु गश्ती दल सक्रिय हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें