मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

गणेश उत्सव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ की थीम के साथ देशभक्ति की अनोखी झलक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। मुंबई में गणेश महोत्सव की धूम है और देशभक्ति का अनोखा संगम भी देखने को मिल रहा है। गणेश भक्त और स्थानीय निवासी शुभम शेखर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'ऑपरेशन महादेव' की थीम पर पंडाल को दर्शाया है, जो काफी आकर्षक है।

इस मॉडल के जरिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।

शुभम ने अपने मॉडल में पहलगाम आतंकी घटना को दर्शाया है तो वहीं, इसके जवाब में हमारी सेना की ओर से सफलता से पूर्ण किया गया ऑपरेशन सिंदूर भी शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के ऑपरेशन को दर्शाया गया।

मॉडल में एक मिनी कॉन्फ्रेंस सेटअप है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुरक्षा एजेंसियों की रणनीतिक बैठक को दर्शा रहा है।

शुभम पिछले 16 वर्षों से गणेश उत्सव में देशभक्ति की थीम पर काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि उनका उद्देश्य युवाओं में देश की सुरक्षा के लिए समर्पित जवानों के बलिदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।

उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी और हमारी सेनाओं का आभारी हूं कि उन्होंने पहलगाम आंतकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया।"

शुभम शेखर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि वे पिछले 16 वर्षों से अपने घर पर गणेश उत्सव मना रहे हैं और हर साल एक नई थीम चुनते हैं। इस बार उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे, और इसके जवाब में भारत द्वारा संचालित 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'ऑपरेशन महादेव' को अपनी थीम बनाया।

शुभम ने कहा कि इस मॉडल का उद्देश्य भारतीय सेना को सम्मान देना है, जिस तरह से उन्होंने पूरा ऑपरेशन अंजाम दिया। दुनिया ने हमारी सेना की ताकत देखी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने इन ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर न केवल आतंकवाद का जवाब दिया, बल्कि हमारे निर्दोष लोगों को न्याय भी दिलाया। उनका यह मॉडल सेना की रणनीतिक ताकत, पीएम की डिफेंस मीटिंग, और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को प्रस्तुत करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें