मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्ति और सुरक्षा का अनोखा संगम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

- जयकारों से गूंजा विन्ध्यधाम, षष्टी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़- भक्तों की भीड़ देख बंद हुई वीआईपी लाइन, आम श्रद्धालुओं को मिला सुगम दर्शनमीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रविवार को षष्टी तिथि पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार देर रात से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था, जो रविवार सुबह मंगला आरती के बाद और भी तेजी से बढ़ गया। मंदिर प्रांगण से लेकर पूरे मार्ग तक जयकारों की गूंज रही।दर्शन-पूजन के लिए दूरदराज़ जिलों और पड़ोसी राज्यों से आए श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। आस्था और भक्ति से सराबोर भीड़ के कारण मंदिर परिसर पूरी तरह खचाखच भर गया।स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई और अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया।प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीआईपी लाइन को पूरी तरह से बंद कर दिया।अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने स्वयं लाइनों में खड़े होकर श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने का कार्य किया।मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पानी, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। आस्था और सुरक्षा के बीच रविवार को मां विंध्यवासिनी का दरबार भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें