मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

भीलवाड़ा में गौवंश और प्रकृति का अनूठा संगम, गृहणियों ने पूरी श्रद्धा से की गोवर्धन पूजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भीलवाड़ा में गौवंश और प्रकृति का अनूठा संगम, गृहणियों ने पूरी श्रद्धा से की गोवर्धन पूजा

भीलवाड़ा। बुधवार को देशभर में गोवर्धन का त्योहार मनाया जा रहा है और अलग-अलग राज्यों में अपनी परंपरा के अनुसार गोवर्धन का त्योहार मनाया जाता है।

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर सहित बाकी जिलों में गोवर्धन पूजा पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ये पर्व सिर्फ भगवान विष्णु को ही समर्पित नहीं है बल्कि प्रकृति और गौ-सेवा का प्रतीक है।

इस दिन गौ सेवा के साथ-साथ घरों में अन्नकूट बनाया जाता है।

भीलवाड़ा में हर घर में गोवर्धन पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई जा रही है। गृहणियों ने श्रद्धा और भक्तिभाव से पहले भगवान विष्णु का गोवर्धन अवतार बनाया और उन्हें पूरा करते हुए गोबर से छोटी-छोटी गाय भी बनाई। परंपरा के अनुसार, इन आकृतियों को फूलों और प्राकृतिक सामग्री से सजाया गया और विधि-विधान से पूजन किया गया, जिसके बाद अन्नकूट बनाकर पहले गोवर्धन महाराज को अर्पित किया गया और फिर गौवंश को भी अन्नकूट खिलाया गया।

इस मौके पर गृहणी शिवानी ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि गोवर्धन के दिन सभी महिलाएं मिलकर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की प्रतिमा बनाती हैं और उनके प्रति आभार को व्यक्त करती हैं, क्योंकि इंद्र के प्रकोप से उन्होंने ब्रजवासियों की रक्षा की थी। हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि सब के घर पर भगवान अपनी कृपा करें और हर मुश्किल परिस्थिति से बचाए।

बता दें कि सनातन धर्म में गाय को मां लक्ष्मी और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए आज के दिन गोवंश की पूजा का विधान है। भगवान श्री कृष्णा ने अपना बचपन ग्वाला बनकर गायों के साथ व्यतीत किया और इसी परंपरा को निभाते हुए गोवर्धन के दिन गौ पूजा की जाती है। भीलवाड़ा में गोवर्धन पूजा का उत्साह अलग ही देखने को मिल रहा है। मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद के तौर पर बांटा जा रहा है और घरों में भी अन्नकूट प्रसाद बनाया जा रहा है।

अन्नकूट महाभोग में मौसमी हरी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। इसे बाजरे की खिचड़ी और कढ़ी-पूरी के साथ भगवान को भोग लगाया जाता है। ये भोग स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छा होता है। इस भोजन की तासीर गर्म होती है, जो बदलते मौसम में संक्रमण से बचाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें