मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

कोटमी गोलीकांड के आरोपियों पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित, दबिश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोटमी गोलीकांड के आरोपियों पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित, दबिश जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में हुए गोलीकांड और लूट की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग ने आरोपियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 26 मई को कोटमी साप्ताहिक बाजार में अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी प्रदीप सोनी को निशाना बनाया था। आरोपियों ने उन पर गोली चलाने के बाद सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। घायल व्यापारी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी।

इस मामले में पेंड्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। कई स्थानों पर दबिश दी गई है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। लेकिन, अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और लोगों से सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने पहले घोषित 5 हजार रुपये के इनाम को बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया है। पुलिस का मानना है कि इनाम की राशि बढ़ने से मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

वहीं, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति के पास आरोपियों से संबंधित कोई विश्वसनीय जानकारी, फोटो या वीडियो हो, तो वह तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराए। ऐसी सटीक और उपयोगी सूचना देने वाले व्यक्ति को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि जनता के सहयोग से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जा सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें