मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की नई शुरुआत, आज से महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की नई शुरुआत, आज से महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान

रायपुर,। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज गुरुवार को पहली बार 'महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान' का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित इस राज्यव्यापी अभियान का राज्य-स्तरीय कार्यक्रम बालोद जिले में होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित इस पहल में महतारी वंदन योजना की लगभग 2.45 लाख हितग्राही महिलाएं सहभागिता करेंगी। अभियान के तहत महिलाएं अपने घरों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करेंगी।

राज्य सरकार के अनुसार, अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनसामान्य, विशेषकर महिलाओं को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना है। पौधारोपण के उपरांत प्रतिभागी अपनी सेल्फी निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करेंगी, जिसके बाद उन्हें डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

राज्य सरकार का मानना है कि यह अभियान हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को सशक्त बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता और जनभागीदारी को नई दिशा प्रदान करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें