मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट से एक नाबालिग हुआ घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट से एक नाबालिग हुआ घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरचोली में नक्सलियों द्वारा आमजन को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में आज साेमवार काे एक नाबालिग ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम पिता स्व. लच्छु पोटाम, उम्र लगभग 15 वर्ष, सुबह के समय लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह जंगल में नक्सलियाें द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और उसके पैर में गंभीर चोट आई है।घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल तत्काल घायल ग्रामीण को प्राथमिक उपचार के लिए 222 बटालियन केरिपु के कोरचोली कैंप लाया गया, जहां चिकित्सकीय टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायल को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है। सुरक्षाबलों द्वारा कोरचोली एवं आस-पास के जंगलों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नक्सलियों द्वारा लगाए गए अन्य संभावित आईईडी की तलाश एवं उन्हें निष्क्रिय करने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है, ताकि भविष्य में किसी और निर्दोष ग्रामीण को नुकसान न पहुंचे।बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इस घटना को नक्सलियों की कायराना करतूत बताते हुए आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से जंगलों और दुर्गम इलाकों में आवागमन के दौरान सावधानी बरतने, अनजान रास्तों पर न जाने तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु, सामग्री या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैंप को देने की अपील की गई है। उन्हाेने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षाबल पूरी तरह मुस्तैद हैं, और नक्सलियों के मंसूबों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें