मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

केमिकल गोदाम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केमिकल गोदाम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद काबू

गाजियाबाद : गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित एक केमिकल गोदाम में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार और ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, 11 जून को दोपहर करीब 2:05 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि खसरा नंबर-159, आदर्श नगर, नंदग्राम स्थित आरएनजी ट्रेडिंग कंपनी के केमिकल गोदाम में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली चार फायर टेंडरों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने देखा कि गोदाम से घना काला धुआं निकल रहा था और आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर फायर स्टेशन वैशाली से दो वाटर ब्राउज़र और एक अतिरिक्त फायर टेंडर तथा फायर स्टेशन साहिबाबाद से भी दमकल वाहन बुलाए गए।

कुल सात दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के अभियान में लगाया गया।

केमिकल सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी और धुएं की अधिकता के चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद फायर सर्विस के जवानों ने विशेष सुरक्षा उपकरण बीए (ब्रीदिंग अपरेटस) सेट पहनकर अंदर पहुंचने का साहसिक प्रयास किया। लगातार फोम और पानी की पंपिंग कर आग को चारों तरफ से घेरा गया और नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के चलते आग को समय रहते पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। साथ ही गोदाम के आसपास स्थित अन्य गोदामों और आवासीय भवनों तक आग फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें