मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

चित्तौड़गढ़ में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, दहल उठा पूरा इलाका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चित्तौड़गढ़ में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, दहल उठा पूरा इलाका

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में मेहरून इंडस्ट्री केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि करीब 5 किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी और आसपास का क्षेत्र दहल उठा।

धमाके के साथ ही फैक्ट्री परिसर से काले धुएं का विशाल गुबार उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी और केमिकल की तीखी दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय एवं विकास बारेगामा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर रवाना किया। वहीं विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने तुरंत जिला कलेक्टर को घटना से अवगत कराया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका, डीवाईएसपी हरजी लाल यादव और थाना अधिकारी सुनील शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

वहीं, चित्तौड़गढ़ से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस व प्रशासन मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। केमिकल के प्रभाव को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और कार्मिकों को सतर्कता एवं बचाव के निर्देश दिए गए हैं।

घटना के बाद पूरे कपासन क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिलते ही उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। धमाके के कारणों की जांच की जा रही है तथा आसपास संचालित अन्य फैक्ट्रियों की भी जानकारी ली जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें