मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

वैवाहिक समारोह में घुसा तेंदुआ, 4 घंटे तक तांडव के बाद रेस्क्यू कर निकाला गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वैवाहिक समारोह में घुसा तेंदुआ, 4 घंटे तक तांडव के बाद रेस्क्यू कर निकाला गया

लखनऊ। लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहे के निकट एमएम लॉन में बीती रात को अक्षय और ज्योति के वैवाहिक समारोह में तेंदुआ घुस गया। लॉन की दूसरी मंजिल पर तेंदुआ दिखते ही भाग दौड़ मच गई। दूल्हा-दुल्हन, घराती, बाराती और फोटो खींचने वाले प्राइवेट फोटोग्राफर अपनी जान बचाकर भागे। तेंदुआ की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग और पुलिस की टीम ने तेंदुआ पकड़ने का प्रयास किया तो उसने टीम पर हमला कर दिया। तेंदुआ के विद्रोही रुख अपनाने पर वन विभाग के दरोगा मुकद्दर अली, एक फोटोग्राफर, एक महिला घायल हो गए। रात दो बजे पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में फिर से रेस्क्यू आरंभ हुआ। तभी तेंदुआ मैरिज लॉन की छत पर चला गया। मैरिज लॉन को वन विभाग की टीम ने खाली करा दिया। देर रात करीब तीन बजे तेंदुआ पकड़ने वाली टीम के एक्‍सपर्ट ने ट्रैंकुलाइजर गन का उपयोग कर तेंदुआ को बेहोश करने में सफलता पाई और जाल में तेंदुआ बांधकर वहां से निकाला गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें